बहन को गांव के युवक के साथ प्यार करना पड़ा भारी, भाई ने उठाया खौफनाक कदम

राजस्थान पुलिस को अज्ञात महिला का शव चार दिन पहले मिला था। महिला की हत्या की गई थी, जिसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। जानकारी के मुताबिक धौलपुर पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके सगे भाई ने की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के सगे भाई ने ही घटना को अंजाम दिया था। उसने महिला की गोली मारकर हत्या की थी।
हत्या करने के बाद उसने शव को गड्डे में डालकर दबाया था। जानकारी के मुताबिक युवक ने महिला की हत्या इसलिए की थी क्योंकि महिला अपने गांव के युवक से प्यार करती थी और उसके साथ भागी थी। इस घटना के बाद से ही महिला का भाई काफी गुस्से में था। महिला पर अपने गुस्से को ठंडा करने के लिए उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि घटना 20 दिसंबर की है जब पुलिस को एक महिला का शव मिला है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला की पहचान आगरा के आयेला गांव निवासी पिंकी ठाकुर के तौर पर हुई। पिंकी को उसका भाई अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्टम में पता किया कि हत्या गोली लगने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
जांच में सामने आया कि महिला का भाई घनश्याम आरोपी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबीश दी और आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर धौलपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की बहन सात वर्ष पूर्व एक अन्य जाति के लड़के के साथ भाग गई थी। आरोपी इससे पहले लड़के के पिता की गोली मारकर हत्या कर चुका था और हाल ही में सात साल की सजा काटकर बाहर आया था।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि पिंकी के भाई घनश्याम ने इस हत्या को सोच समझकर अंजाम दिया है। उसने तय किया कि पिंकी को ऐसे मारेगा कि उसकी लाश का भी किसी को पता नहीं चलेगा। इसके बाद आरोपी पिंकी को शादी के लिए रिश्ता दिखाने के बहाने ले गया और तय की गई जगह पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने महिला की छाती और सिर में गोलियां मारी। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढा कर शव को गाड़ दिया।
अन्य न्यूज़