SIT ने Sabarimala घी घोटाले में दर्ज की FIR, पूर्व TDB अध्यक्ष भी नामजद

केरल उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल ने शबरिमला मंदिर में मिल्मा घी की खरीद में अनियमितताओं के सिलसिले में केस दर्ज किया है। इस प्राथमिकी में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पीएस प्रशांत, पूर्व सदस्य ए अजीकुमार और दिवंगत प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू को आरोपी बनाया गया है। जांच टीम ने इस एफआईआर को कोल्लम की सतर्कता अदालत में प्रस्तुत कर दिया है।
तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त केरल उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शबरिमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में मिल्मा घी की खरीद और आपूर्ति में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. प्रशांत, बोर्ड के पूर्व सदस्य ए. अजीकुमार और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू के नाम शामिल हैं।
मुरारी बाबू का इस साल जून में निधन हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह कथित फैसला इन्हीं लोगों के कार्यकाल के दौरान लिया गया था, जिसके तहत कम कीमत पर घी खरीदने का निर्णय किया गया था। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी कोल्लम स्थित सतर्कता अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है।
अन्य न्यूज़














