Hiroshima Day 2026: एक परमाणु बम ने ली लाखों जानें, US Attack की उस काली सुबह ने बदल दिया World History

Hiroshima Day 2026
Instagram

आज यानी की 06 अगस्त का दिन दुनिया के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाता है। दरअसल, इसी दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर अमेरिका ने 'लिटिल ब्वॉय' नामक परमाणु बम गिराया था।

आज यानी की 06 अगस्त का दिन दुनिया के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाता है। दरअसल, इसी दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर अमेरिका ने 'लिटिल ब्वॉय' नामक परमाणु बम गिराया था। यह घटना मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक थी। इस हमले के कुछ ही पलों बाद हिरोशिमा शहर मलबे के ढेर में बदल गया था। इस विनाशकारी हमले में 1 लाख 40 हजार लोग मारे गए थे। वहीं बचे हुए लोग रेडिएशन के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों से पीड़ित रहे। इस भीषण त्रासदी ने परमाणु हथियारों की भयावहता को उजागर किया था।

हिरोशिमा दिवस

हिरोशिमा दिवस हर साल 06 अगस्त 1945 को मनाया जाता है। यह दिन हमें शांति, अहिंसा और वैश्विक एकता का संदेश देता है। यह घटना सिर्फ ऐतिहासिक तथ्य नहीं बल्कि मानवता के लिए भी एक गहरी चेतावनी है। इस घटना ने दिखाया कि युद्ध और हिंसा का परिणाम सिर्फ पीड़ा और विनाश होता है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि मानवता की रक्षा के लिए सहयोग, शांतिपूर्ण समाधान और संवाद ही सबसे प्रभावी रास्ता है। हिरोशिमा दिवस हमें वैश्विक शांति के महत्व के अलावा परमाणु निरस्त्रीकरण की याद दिलाता है।

कैसे मनाया जाता है ये दिन

इस दिन हिरोशिमा के शांति स्मारक पर लोग मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए और विश्व शांति की प्रार्थना के लिए एकत्रित होते हैं। हिरोशिमा की घटना हमें सतर्क करती है और याद दिलाती है कि युद्ध का कोई भी विजेता नहीं होता है। इसलिए यह दिन हम सभी के लिए विशेष महत्व रखता है।

अहिंसा का प्रतीक है ये दिन

यह दिन मानवाधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और अहिंसा के प्रति जागरुकता बढ़ाने का भी मौका है। हिरोशिमा दिवस का दिन हमें एक ऐसी दुनिया के निर्माण के लिए प्रेरित करता है, जहां पर युद्ध और विनाश की कोई जगह न हो। हिरोशिमा दिवस हमें यही सीख देता है कि मानवता की रक्षा शांति और एकता में है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़