सीताराम येचुरी के बेटे का गुरुग्राम के अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से निधन

Sitaram Yechury

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके बड़े पुत्र आशीष का कोविड-19 से निधन हो गया। येचुरी के पुत्र आशीष नौ जून को 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में संक्रमण से उबर रहे थे।

नयी दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके बड़े पुत्र आशीष का कोविड-19 से निधन हो गया। येचुरी के पुत्र आशीष नौ जून को 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में संक्रमण से उबर रहे थे। उनके परिवार से जुड़े करीबी लोगों ने बताया कि दो सप्ताह तक बीमारी से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे आशीष येचुरी ने आखिरी सांस ली।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले मामले आए, 249 रोगियों की मौत

येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि कोविड-19 से आज सुबह मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया। मैं उन सभी का, डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, सफाईकर्मियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें हिम्मत दी और उनका उपचार किया तथा संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़