केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को आगरा में

Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री के स्वागत की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को सौंपी गयी है। मोर्चा उपाध्यक्ष अपूर्वा सिंह जादौन ने जानकारी दी कि उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जायेगा।

आगरा|  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को आगरा आएंगी। वह आगरा उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में जनसंपर्क करेंगी।

उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि स्मृति ईरानी के आगरा आगमन को लेकर आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है।

चुनाव आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइंस के तहत ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के स्वागत की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को सौंपी गयी है। मोर्चा उपाध्यक्ष अपूर्वा सिंह जादौन ने जानकारी दी कि उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जायेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़