सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Swami Agnivesh

वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और आज उनकी हालत बिगड़ गयी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया तथा शाम छह बजे हृदयाघात आने के बाद उनका निधन हो गया।

नयी दिल्ली। लंबे समय से लिवर सिरोसिस से पीड़ित चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली के एक अस्पताल में कई अंगों के निष्क्रिय हो जाने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। डॉक्टरों ने कहा कि अग्निवेश को यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और मंगलवार से वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और आज उनकी हालत बिगड़ गयी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया तथा शाम छह बजे हृदयाघात आने के बाद उनका निधन हो गया।’’ उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश को पुन: होश में लाने की कोशिश की गयी लेकिन शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़