Jammu-Kashmir के सांबा में ग्रेनेड धमाके में जवान घायल

grenade
प्रतिरूप फोटो
creative common

जवान दियानी स्थित शिविर के अंदर प्रशिक्षण के लिए ग्रेनेड को संभाल रहा था जो उसके हाथ में फट गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को सांबा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार को एक शिविर के अंदर दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जवान दियानी स्थित शिविर के अंदर प्रशिक्षण के लिए ग्रेनेड को संभाल रहा था जो उसके हाथ में फट गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को सांबा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़