सोनिया ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- समाज पर थोपा जा रहे हैं झूठ और अवैज्ञानिक विचार

sonia-targeted-the-modi-government-said-lies-and-unscientific-thoughts-are-being-imposed-on-society
[email protected] । Oct 31 2019 7:23PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ आज हम देख रहे हैं असहिष्णुता बढ़ रही है, हिंसा बढ़ रही है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में समाज पर झूठ और अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं। वह ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ समारोह में बोल रही थीं। इस बार का पुरस्कार पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को प्रदान किया गया। सोनिया ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता इंदिरा जी का एक जुनून था। मौजूदा सरकार के उलट उन्होंने एकता का मतलब एकरूपता नहीं माना।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने संशोधित कानून से सूचना आयुक्तों की स्वायत्तता की बलि चढ़ा दी: सोनिया

उन्होंने देश की विविधता की पैरवी की। वह भारत की विभिन्न संस्कृतियों वाली विविधता को लेकर संवेदनशील थीं। उन्होंने विविधताओं वाले विचारों को समाहित करने का काम किया।’’उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ आज हम देख रहे हैं असहिष्णुता बढ़ रही है, हिंसा बढ़ रही है। इतिहास को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है और समाज पर झूठ एवं अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं।’’सोनिया ने कहा कि यह सब हमारे देश की उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रितक बुनियादों के विपरीत है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़