बिहार NDA में तय हुआ सीटों का बंटवारा, शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह को बड़ा झटका

split-seats-in-bihar-nda-big-blow-to-shahnawaz-hussain-and-giriraj-singh
अंकित सिंह । Mar 17 2019 5:47PM

जदयू द्वारा लड़ी जाने वाली लोकसभा सीटों में वाल्मीकि नगर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, काराकट, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और कटिहार शामिल हैं।

बिहार में भाजपा-जदयू-लोजपा का सीट बंटवारा जनवरी में तय हो गया था पर कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी इस पर फैसला होना बाकी था। काफी दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद आखिरकार तीनों दलों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का खुलासा कर दिया। पटना में प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर,बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद और गया से चुनाव लड़ेगी।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सासाराम, सारण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, शिवहर, उजियारपुर और महराजगंज। भाजपा को अपने गढ़ नावादा और भागलपुर को छोड़ना पड़ा है। इसके अलावा भाजपा ने 2014 में जीती हुई अपनी कई सीटें छोड़ी है जिसमे सिवान और गोपालगंज भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम की तेज, मोदी समेत कई नेताओं ने बदला ट्विटर प्रोफाइल

रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा, जमुई के लोकसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ेंगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के पाशुपतिनाथ पारस और अन्य नेता मौजूद रहे। 

राजग के घटकों में बिहार की सभी लोकसभा सीटों के बंटवारे का ऐलान

बिहार में राजग के तीनों घटक भाजपा, जदयू और लोजपा ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिये हुए बंटवारे का रविवार को ऐलान कर दिया। तीनों दल राज्य में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। राजग के इन तीन दलों के बीच पहले ही एक समझौता हो चुका है, जिसके अनुसार भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा, जद (यू) और लोजपा के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की गई घोषणा के अनुसार भाजपा जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुजफ्फरपुर, सारण, महराजगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद और अररिया शामिल हैं। जदयू द्वारा लड़ी जाने वाली लोकसभा सीटों में वाल्मीकि नगर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, काराकट, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और कटिहार शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा जिन छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, नवादा, खगड़िया और वैशाली शामिल हैं। बिहार भाजपा प्रमुख नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने जदयू कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। बिहार के प्रमुख विपक्षी महागठबंधन द्वारा अब तक अपने सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की गई है। इस महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी की पार्टी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने युवा कांग्रेस को सौंपा 160 सीटों पर प्रचार का जिम्मा, दमखम लगाएगा संगठन

पूर्व मुख्यमंत्री और हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कल दावा किया था कि महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा सोमवार को की जाएगी लेकिन अभी सहयोगी दलों के भीतर जारी खींचतान को देखते हुए यह आसान नहीं लग रहा है। आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिये चुनाव प्रक्रिया 18 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने की अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। मतगणना 23 मई को होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़