श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, जाह्नवी और खुशी का रो रोकर बुरा हाल

Sridevi's Final Journey Begins; Body Being Taken For Cremation

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने आज उनके अंतिम दर्शन किये। श्रीदेवी का पार्थिव देह मंगलवार देर रात मुंबई पहुँचने के बाद आज शहर के सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

मुंबई। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने आज उनके अंतिम दर्शन किये। श्रीदेवी का पार्थिव देह मंगलवार देर रात मुंबई पहुँचने के बाद आज शहर के सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था जहां ना सिर्फ बॉलीवुड की हस्तियां बल्कि श्रीदेवी के कई फैन्स भी अपनी चहेती अदाकारा को श्रद्धांजलि देने पहुँचे।

वहाँ पहुँचने वाले लोगों ने बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास खड़े उनके पति बोनी कपूर बिलख रहे थे और हर मिलने वाले व्यक्ति के गले लग लगकर रो रहे थे। पार्थिव शरीर के पास ही श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी भी मौजूद थीं और फूट-फूट कर रो रही थीं। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कूपर अपनी दोनों सौतेली बहनों को चुप कराते रहे। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास उनकी बड़ी से तसवीर रखी हुई थी।

दोपहर लगभग दो बजे श्रीदेवी की अंतिम यात्रा एक बड़े ट्रक में शुरू हुई। श्रीदेवी को लाल साड़ी पहनाई गई है और पूर्ण श्रृंगार किया गया है। उनका शव तिरंगे में लिपटा हुआ है। ट्रक में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और कपूर परिवार के अन्य लोग मौजूद हैं। विले पार्ले के श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा क्योंकि वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ ही पद्मश्री से भी सम्मानित थीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़