श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल लगी आग, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची

fire
प्रतिरूप फोटो
अंकित सिंह । Mar 4 2022 10:52PM

अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और अभी तक किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल बरजुल्ला में शुक्रवार रात भीषण आग लगने की खबर है। आग रात करीब साढ़े नौ बजे लगी। अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट्स बरजुल्ला अस्पताल में आग लग गई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। 

अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और अभी तक किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़