दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना बेहद दुखद : नीतीश कुमार

भगदड़ के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में पता चला। यह बहुत दुखद घटना है। बिहार के भी लोग प्रभावित हुए हैं... हमने उनके परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।’’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को रविवार को ‘‘बेहद दुखद’’ घटना बताया। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के बाद कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार बिहार के भगदड़ पीड़ितों की मदद करेगी।
भगदड़ के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में पता चला। यह बहुत दुखद घटना है। बिहार के भी लोग प्रभावित हुए हैं... हमने उनके परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।’’
बिहार सरकार ने भगदड़ में मारे गए राज्य के लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
अन्य न्यूज़












