दिल्ली में देर रात आया तूफान, 152 पेड़ उखड़े, दो की हुई मौत

storm
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । May 11 2024 10:23AM

इस आंधी और तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर घर भी गिरे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इन हादसों में कुल 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बीती रात यानी शुक्रवार को धूल भरी आंधी आई। दिन में भीषण गर्मी के बाद रात में धूल भरी आंधी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तेज तूफान के साथ दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। वही दिल्ली वालों को हल्की बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 

हालांकि इस आंधी और तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर घर भी गिरे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इन  हादसों में कुल 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वही दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम के पास इस दौरान कुल 409 एमरजैंसी कॉल्स पहुंची जिसमें लोगों ने पेड़ और भवन गिरने की शिकायत की है। दिल्ली पुलिस को 152 कॉल्स सिर्फ पेड़ गिरने से संबंधित मिले हैं। 30 आंधी और तूफान के कारण कई जगह पर बिजली भी बाधित हुई जिसके 202 कॉल पुलिस के पास पहुंचे। 

जानकारी के मुताबिक पेड़ उखड़ने के कारण कुलचे लोग घायल हुए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वही इमारतें गिरने के कारण भी कुल 17 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि बिजी रात को धूल भरी आंधी आई। आंधी काफी तेज थी जिस कारण लोग अपने घर में रहने को मजबूर हुए। शनिवार के समय दिल्ली कैंट वसंत कुंज नई दिल्ली हौज खास नोएडा रिज एरिया समेत कई इलाकों में तेज आंधी आई जिससे कई जगह पर पेड़ भी गिर गए हैं। 

 

जाने मौसम विभाग का अलर्ट

वही मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में येलो अलर्ट रहेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग में जारी किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में गरज होने की संभावना बनी हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़