सुखबीर बादल ने वरिष्ठ नेता बलविंदर भूंदड़ को शिअद का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

Sukhbir Badal
ANI

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को बृहस्पतिवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह कदम अमृतसर में सिख पंथ के पांच प्रमुख धर्मगुरुओं(सिंह साहिबानों) की महत्वपूर्ण पंथिक मुद्दों पर चर्चा के लिए होने वाली बैठक से एक दिन पहले उठाया गया है।

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने छह अगस्त को जारी एक बयान में घोषणा की कि सिंह साहिबानों (प्रमुख धर्मगुरुओं) की बैठक 30 अगस्त को होगी। इसका नेतृत्व अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़