तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर का कामकाज संभालने Supreme Court द्वारा नियुक्त दोनों पूर्व जज Madurai पहुंचे

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर नियुक्त पूर्व न्यायाधीश एस वैद्यनाथन और वी पार्थिबन शनिवार को तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर का प्रशासन संभालने मदुरै रवाना हो गए। शीर्ष अदालत ने दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने का निर्देश देते हुए मंदिर के न्यासी बोर्ड को निलंबित कर दिया था।
उच्चतम न्यायालय द्वारा संयुक्त-रिसीवर के रूप में नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन शनिवार को चेन्नई से मदुरै रवाना हो गए, जहां वे वहां तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर के प्रशासन का कार्यभार संभालेंगे जो अभी तक न्यासी बोर्ड के पास था। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को आदेश दिया कि 28 नवंबर को तमिलनाडु में ‘दीपथून’ स्तंभ के ऊपर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया जाए तथा 20 नवंबर के अदालती आदेश की ‘‘जानबूझकर और खुलेआम अवहेलना’’ करने को लेकर मंदिर के न्यासी बोर्ड को निलंबित कर दिया था। मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन सुबह की उड़ान से मदुरै रवाना हुए।
हवाई अड्डे पर राज्य सरकार के प्रोटोकॉल अधिकारियों और मद्रास उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने उनका स्वागत किया। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि देवस्थानम के प्रबंधन में मंदिर का न्यासी बोर्ड पूरी तरह से विफल रहा है और इसे फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया। शीर्ष अदालत की अनुमति बाद, तिरुप्परनकुंद्रम में ‘दीपथून’ स्तंभ पर ‘कार्तिगई दीपम’ आज शाम प्रज्वलित किया जाएगा।
अन्य न्यूज़













