सर्वे ने बताया वोटरों का मिजाज, UP में भारी मतों से लौटेगी BJP

Yogi
अभिनय आकाश । Mar 18 2021 11:38PM

सर्वे में यूपी के 15 हज़ार 747 लोगों से बात किये जाने का दावा किया गया। इस सर्वे में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। सपा को 24 फीसदी और बसपा को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को चार साल पूरे हो गए हैं। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर एबीपी न्यूज़-सी वोटर ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में यूपी के 15 हज़ार 747 लोगों से बात किये जाने का दावा किया गया। इस सर्वे में भाजपा को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। सपा को 24 फीसदी और बसपा को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

अभी चुनाव हुए तो किसकी बनेगी यूपी में सरकार?

बीजेपी- 284-294 सीटें
सपा- 54-64 सीटें
बसपा- 33-43 सीटें
कांग्रेस- 1-7 सीटें
अन्य- 10-16 सीटें

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में घुसपैठ और कश्मीर में आतंकवाद के लिए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

बिजली, पानी और सड़क के मामले में माया अखिलेश और योगी में बेहतर कौन?
मायावती- 13%
अखिलेश- 28%
योगी आदित्यनाथ- 54%
कह नहीं सकते- 5%
भ्रष्टाचार रोकने में माया, अखिलेश और योगी में किसे बेहतर मानते हैं?
मायावती- 24%
अखिलेश यादव- 19%
योगी आदित्यनाथ- 57%

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़