सुशील मोदी बोले, कांग्रेस डूबता जहाज, नीतीश का भी डूबना तय, चौटाला की रैली को बताया फ्लॉप

Sushil Modi
ANI
अंकित सिंह । Sep 26 2022 12:48PM

भाजपा ने साफ तौर पर कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया है। साथ ही साथ है चौटाला की रैली को भी फ्लॉप बता दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि देवीलाल की जयंती के बहाने विपक्षी एकता के लिए हरियाणा में आयोजित ओमप्रकाश चौटाला की सम्मान रैली फ्लॉप शो साबित हुई।

2024 चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत करने की होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगे हुए हैं। नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे। इसके बाद लालू प्रसाद यादव के साथ उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। अब भाजपा की ओर से इस पर पलटवार आया है। भाजपा ने साफ तौर पर कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया है। साथ ही साथ है चौटाला की रैली को भी फ्लॉप बता दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि देवीलाल की जयंती के बहाने विपक्षी एकता के लिए हरियाणा में आयोजित ओमप्रकाश चौटाला की सम्मान रैली फ्लॉप शो साबित हुई।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले नीतीश, हम समान विचारधारा वाले लोग, लालू ने कहा- बीजेपी को हटाकर देश बचाना है

सुमो ने कहा कि इसमें विपक्ष शासित दर्जन भर राज्यों में से नीतीश कुमार के अलावा कोई मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुआ। जिन 17 प्रमुख नेताओं को न्योता दिया गया, उनमें से केवल पांच पहुँचे। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में केसीआर, विजयन, एमके स्टालिन तो दूर, उत्तरी राज्यों के केजरीवाल, अशोक गहलोत, ममता बनर्जी ने भी चौटाला से दूरी बनाए रखी। मोदी ने आगे कहा पटना में केसीआर से मिलने और दिल्ली में आधा दर्जन नेताओं से नीतीश कुमार की ताजा मुलाकात कोई काम न आयी। वे अपने मिशन में फिर फेल हुए। मोदी ने यह भी कहा कि पड़ोसी राज्य यूपी से अखिलेश यादव, मायावती ने भी चौटाला के मंच पर जाना ठीक नहीं समझा।

इसे भी पढ़ें: जब चौधरी देवीलाल ने 1977 और 1989 में विपक्षी दलों को एक मंच पर किया था खड़ा, क्या पिता की तरह सभी को एकजुट कर पाएंगे चौटाला?

सोनिया गांधी से नीतीश और लालू की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस खुद डूब रही हो, तब सोनिया गांधी से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की भेंट से कुछ बनने-बिगड़ने वाला नहीं। कांग्रेस की सत्ता केवल दो राज्यों में बची है। मोदी ने कहा कि सम्मान रैली के आयोजक ओम प्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा हुई। वे जमानत पर हैं और आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में फिर जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेल और बेल के बीच झूलते नेता प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को कोई चुनौती नहीं दे पाएँगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार या कोई और स्वीकार्य होता,  तो राहुल गाँधी पदयात्रा क्यों कर रहे होते?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़