आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने की खबरों को सुषमा स्वराज ने किया खारिज

sushma-swaraj-rejects-reports-of-becoming-andhra-pradesh-governor
[email protected] । Jun 11 2019 9:34AM

सुषमा स्वराज ने इस तरह की खबरों को ट्वीट कर खारिज कर दिया, वहीं हर्षवर्धन ने भी अपने ट्वीट को एक घंटे के भीतर हटा लिया।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के ट्वीट से सोमवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किये जाने की अटकलें शुरू हो गयीं थीं जो बाद में गलत साबित हुईं। सुषमा स्वराज ने इस तरह की खबरों को ट्वीट कर खारिज कर दिया, वहीं हर्षवर्धन ने भी अपने ट्वीट को एक घंटे के भीतर हटा लिया।

हर्षवर्धन ने पहले ट्वीट कर सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी थी। लेकिन बाद में उसे हटा दिया था। उनके ट्वीट के करीब एक घंटे बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर मेरी नियुक्ति की खबरें सच नहीं हैं।’’ गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी इन खबरों को खारिज कर दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़