जम्मू में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 27 2021 12:53PM
जम्मू में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए है।अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध की गिरफ्तारी और विस्फोटक मिलने के बाद जम्मू संभाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जम्मू। जम्मू में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री मिली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति बनिहाल का रहनेवाला है। उसे जम्मू के बाहरी इलाके में त्रिकूट नगर क्षेत्र से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे अपने गांव परौंख, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
इस मामले में आगे विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध की गिरफ्तारी और विस्फोटक मिलने के बाद जम्मू संभाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़