स्वतंत्र देव सिंह को UP तो चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र का बनाया गया भाजपा अध्यक्ष

swatantra-dev-singh-for-up-and-chandrakant-patil-for-maharashtra-bjp-president
अंकित सिंह । Jul 16 2019 3:42PM

पार्टी का ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में मंत्री भी हैं।

स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी का ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में मंत्री भी हैं। मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष रहे महेंद्र नाथ पांडेय और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रहे रावसाहेब पाटिल दानवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रीमंडल में शामिल किया जिसके बाद यह लगातार कहा जा रहा था कि इस प्रदेशों में भाजपा किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़