Tamil Nadu के मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता चिन्नपिल्लई को मकान उपलब्ध कराने का आदेश दिया

Tamil Nadu CM
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

एक पोस्ट में कहा कि उनके घर का निर्माण इसी महीने शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै जिले के एक साधारण गांव पुलीसेरी की रहने वाली चिन्नपिल्लई द्वारा व्यक्त की गई अपनी पीड़ा के जवाब में यह बात कही।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सामाजिक कार्यकर्ता चिन्नपिल्लई की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से शनिवार को राज्य सरकार की कलैगनार आवास योजना के तहत उन्हें एक घर आवंटित करने का आदेश दिया।

स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनके घर का निर्माण इसी महीने शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै जिले के एक साधारण गांव पुलीसेरी की रहने वाली चिन्नपिल्लई द्वारा व्यक्त की गई अपनी पीड़ा के जवाब में यह बात कही।

चिन्नपिल्लई को 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। चिन्नपिल्लई ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। स्टालिन ने कहा,‘‘ मैंने पद्मश्री चिन्नपिल्लई का एक वीडियो देखा जिसमें वह दर्द से कह रहीं थीं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें जो घर देने का वादा किया गया था वह अभी तक नहीं दिया गया है। चिंता मत कीजिए। उन्हें पहले से दी गई जमीन के अलावा 380 वर्ग फुट का प्लॉट दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें कलैगनार आवास योजना के तहत एक नया घर दिया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि चिन्नपिल्लई के मकान का निर्माण इसी महीने शुरू हो जाएगा। उन्हें 1999 में स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें पुरस्कार देते समय झुककर उनके पैर छुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़