प्यार में आये 'वो' के शक से दो नाबालिकों की जिंदगी तबाह, एक की मौत दूसरा जेल में बंद

Teen girl jumps
रेनू तिवारी । Sep 14 2021 10:46AM

उज्जैन के एक होटल में सोमवार देर रात एक नाबालिग लड़की ने तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। लड़की ने आत्महत्या अपने बॉयफ्रेंड के साथ हुए झगड़े के बाद की।

लव सेक्स और धोखा नाम की फिल्म के बारे में तो आपने सुना होगा, जिसमें प्यार होता है फिर सेक्स और आखिर में दोनों में से कोई एक धोखा देता है। कहते है कि सिनेमा का असर इंसान के उपर एक छाप जरूर डालता है। जहां कुछ चीजें मोटिवेशन देती है वहीं कुछ गलत चीजों को भी बढ़ावा मिलता है यह गलत चीजें अपराध, डिप्रेशन, धोखा, चोरी जैसी कई वारदाते हो सकती हैं। खास तौर पर सिनेमा मानसिक रूप से किशोर-किशोरियों के दिमाग पर गहरी छाप डालता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है जो सुनने के बाद ऐसी लगती है कि मानो यह किसी फिल्म की कहानी हो, जिसका बेहत दर्दनाक अंत हो गया है।

नाबालिक लड़की ने की होटल से कूद कर आत्महत्या

उज्जैन के एक होटल में सोमवार देर रात एक नाबालिग लड़की ने तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। लड़की ने आत्महत्या अपने बॉयफ्रेंड के साथ हुए झगड़े के बाद की। मृतक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ महाकालेश्वर मंदिर के पास होटल में चेक इन किया था। दोनों साथ में है इसकी जानकारी इनके परिवार को नहीं थी। दोनों ने शादी शुदा कपल बनकर होटल में गलत आईडी दिखाकर एंट्री की थी। होटल में दिल्ली के भी गेस्ट रुके हुए थे। लड़का लड़की के कमरे से लगातार झगड़े की आवाज आ रही थी। कुछ समय बाद लड़की कमरे से तेजी से भागी और बालकनी से कूद गयी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूसरे लड़के से शादी करने पर प्रेमी ने वायरल किया प्रेमिका का अश्लील वीडियो 

पूरी घटना विस्तार से

उज्जैन बीती रात 12 बजे हरि फ़ाटक मार्ग स्थित होटल हाईलाइट की छत से कूदकर बुधवारिया इलाके की निवासी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आयी है। लड़की होटल में अपने बॉय फ्रेंड के साथ पहुंची थी। मृतक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ महाकालेश्वर मंदिर के पास होटल में चेक इन किया था। पुलिस के अनुसार, किशोरों ने एक विवाहित जोड़े के रूप में चेक इन किया था और होटल प्रबंधन को फर्जी पहचान प्रस्तुत की थी। सोमवार को लड़के का दोस्त भी होटल आया था। लड़की दोस्त के सामने से ही खिड़की से कूद गई। पीड़िता के प्रेमी को लड़की और अपने दोस्त के बीच अफेयर होने का शक था। प्रेमी लड़का अपनी प्रेमिका से सीधे बात करके के लिए साथ आया। लड़के ने अपने दोस्त को भी सामना करवाने के लिए होटल बुलाया। तीनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच लड़के ने लड़की को थप्पड़ मारा जिसके बाद लड़की ने खिड़की से कूद कर जान दे दी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, पीड़िता के परिवार से मिली महिला आयोग की टीम

प्यार में मिला धोखा?

पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़के और होटल प्रबंधक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाबालिगों को होटल में प्रवेश की अनुमति दी थी। पुलिस ने आगे कहा है कि सोमवार को होटल आए दूसरे नाबालिग लड़के की अब तक कोई भूमिका नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों से बात करने के बाद पुलिस ने दावा किया कि घटना के वक्त होटल में कई लोग ठहरे हुए थे। कई लोगों ने युवाओं को लड़ते हुए देखा या सुना। उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि दोनों नाबालिगों के माता-पिता को उनके ठिकाने के बारे में तब से पता नहीं था जब से उन्होंने होटल में चेक-इन किया था, हालांकि, गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़