किन्नर सम्मेलन में 12 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

फिरोजाबाद में किन्नर सम्मेलन में आई किशोरी से दुष्कर्म किया गया।उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर रविवार को शिकोहाबाद पहुंची और घटना की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बात कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद इलाके में किन्नर सम्मेलन में एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने सोमवार को बताया कि शिकोहाबाद क्षेत्र में पिछली एक जनवरी से जारी 14 दिवसीय किन्नर सम्मेलन में कानपुर के एक किन्नर के साथ पहुंची 12 साल की एक लड़की से गत शनिवार को एक वाहन चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है।
इसे भी पढ़ें: धर्मस्थल को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 3 लोग हुए घायल, 14 पर मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़की को अदालत में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर रविवार को शिकोहाबाद पहुंची और घटना की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बात कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
अन्य न्यूज़












