तेलंगाना की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद के लिए पलानीस्वामी को कहा- शुक्रिया

k. palaniswami

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और पलानीस्वामी के बीच फोन पर बातचीत हुई। राव ने इस दौरान पलानीस्वामी की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया।

चेन्नई। तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का 10 करोड़ रुपये की राहत राशि देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे राज्य की मदद के लिए पलानीस्वामी ने यह राशि दी है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव और पलानीस्वामी के बीच फोन पर बातचीत हुई। राव ने इस दौरान पलानीस्वामी की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। 

इसे भी पढ़ें: CM पलानीस्वामी की मां के निधन पर द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने उनके घर जाकर व्यक्त किया शोक 

पलानीस्वामी ने सोमवार को तेलंगाना को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव ने मुख्यमंत्री का फोन पर शुक्रिया अदा किया। वहीं राज्यपाल सौंदरराजन ने भी पलानीस्वामी से फोन पर बातचीत की और आर्थिक मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़