CM पलानीस्वामी की मां के निधन पर द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने उनके घर जाकर व्यक्त किया शोक

Stalin

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शिव दास मीणा, अपर मुख्य सचिव विक्रम कपूर सहित विधायक और नौकर शाह और फिल्म उद्योग की हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री आवास पर जाकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने पलानीस्वामी की मां दवुस्याम्मल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

चेन्नई। द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन एवं अन्य नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। मंत्री विजयभास्कर और कदमबुर राजू, मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वीएम वलेमणि उन हस्तियों में शामिल थे जिन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्टालिन, द्रमुक नेता दुरईमुरुगन और के पोंडुमुंडी भी मुख्यमंत्री के ग्रीन वे रोड स्थित आधिकारिक आवास गए। 

इसे भी पढ़ें: BJP तमिलनाडु इकाई का बयान, अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में नहीं है कोई दिक्कत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शिव दास मीणा, अपर मुख्य सचिव विक्रम कपूर सहित विधायक और नौकर शाह और फिल्म उद्योग की हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री आवास पर जाकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने पलानीस्वामी की मां दवुस्याम्मल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 13 अक्टूबर को 93 वर्ष की उम्र में दवुस्याम्मल का निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़