झूठ बोलकर लोगों की ‘‘आंखों में धूल झोंकना’’ भाजपा की खूबी है: राकांपा

telling-lie-and-making-fool-to-the-people-is-bjp-tendency-ncp

पाटिल ने मराठी में किए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ झूठ बोलकर लोगों की आंखों में धूल झोंकना भाजपा की विशेषता है! यह उच्चतम न्यायालय द्वारा पहले मराठों और अब चिकित्सा शिक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षणों पर रोक से स्पष्ट है।

मुंबई। राकांपा ने आरोप लगाया कि झूठ बोलकर लोगों की ‘‘आंखों में धूल झोंकना’’ भाजपा की खूबी है। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने आश्चर्य जताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस मुद्दे के हर पहलू का विस्तार से अध्ययन करने के बावजूद राज्य सरकार न्यायालय के समक्ष कैसे विफल हो गई।

इसे भी पढ़ें: साल 2008 में होटल पर हमले के मामले में कोर्ट ने राज ठाकरे बरी किया

पाटिल ने मराठी में किए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ झूठ बोलकर लोगों की आंखों में धूल झोंकना भाजपा की विशेषता है! यह उच्चतम न्यायालय द्वारा पहले मराठों और अब चिकित्सा शिक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षणों पर रोक से स्पष्ट है। मुख्यमंत्री के हर पहलू का विस्तार से अध्ययन करने के बावजूद सरकार कैसे विफल रही? इससे पहले न्यायालय ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को मिलने वाला 10 प्रतिशत आरक्षण 2019-20 में महाराष्ट्र के पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों पर लागू नहीं होगा क्योंकि इस प्रावधान के प्रभावी होने से पहले ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़