Delhi NCR में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi NCR
ANI
अंकित सिंह । Jun 11 2025 6:34PM

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के सफदरजंग सबस्टेशन में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए नया 'रेड' अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने ऑरेंज अलर्ट को संशोधित कर रेड कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए जारी किए गए नाउकास्ट के अनुसार, यह रेड अलर्ट बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहेगा। दोपहर 2 बजे जारी बुलेटिन के आधार पर मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में लू का प्रकोप जारी रहेगा तथा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में आज लू का रेड अलर्ट, दिल्ली के बारे में जानें IMD ने दिया है ये पूर्वानुमान

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के सफदरजंग सबस्टेशन में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ये दोनों तापमान सामान्य से अधिक हैं। राजधानी में सुबह के समय नमी का स्तर 39 प्रतिशत के मध्यम स्तर पर रहा, लेकिन गर्मी और शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के संयोजन ने परेशानी और बढ़ा दी है। 

इसे भी पढ़ें: Chandigarh के लिए जारी हुई लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने बताया तापमान पहुंचा 43.8 डिग्री

‘रेड अलर्ट’ में ‘‘कार्रवाई करें’’ की चेतावनी होती है। इसमें निवासियों से गर्मी के संपर्क से बचने, शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसके लिए पानी पीते रहने और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने का आग्रह किया जाता है। इसमें सभी उम्र के लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों और लू लगने की बहुत अधिक संभावना की चेतावनी दी जाती है और कमजोर लोगों को अत्यधिक देखभाल की सलाह दी जाती है। आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी 12 जून तक जारी रहने की उम्मीद है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़