ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भोईवाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 35 वर्षीय ऑटो चालक अकबर आदम शाह को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप की 119 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत 24,990 रुपये आंकी गई है। आरोपी बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के इस प्रतिबंधित दवा की आपूर्ति कर रहा था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप को कथित रूप से अवैध तरीके से रखने और बेचने के आरोप में 35 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलती है।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भोईवाड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के नरपोली निवासी अकबर आदम शाह को पकड़ा। उसके पास से 100 मिलीलीटर की कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त एएनआरईएक्स कफ सिरप की 119 बोतलों से भरा एक बोरा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से 24,990 रुपये मूल्य का कफ सिरप जब्त किया गया।

आरोपी बिना किसी वैध चिकित्सीय पर्ची या कानूनी अनुमति के इस पदार्थ का वितरण कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़