लैंडर से संपर्क खोने के बाद मिले समर्थन पर ISRO ने कहा, हमें प्रेरित करने के लिये शुक्रिया

thanks-for-standing-by-us-says-isros-message-after-it-lost-contact-with-chandrayaan-2s-vikram-lander
[email protected] । Sep 18 2019 9:50AM

इसरो ने कहा कि हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। इसरो ने कहा कि हमें प्रेरित करने के लिये शुक्रिया।

बेंगलुरू। देश के दूसरे चंद्र अभियान ‘चंद्रयान 2’ के लैंडर के साथ संपर्क टूटने के बाद मिले समर्थन पर इसरो ने मंगलवार को सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा किया। सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के कुछ ही मिनट पहले इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया था।

इसे भी पढ़ें: भारत के चंद्रयान 2 के बाद अब पाकिस्तान भी भेजेगा अपना पहला अंतरिक्ष यात्री

इसरो ने ट्वीट किया कि हमारे साथ खड़े रहने के लिये आपका शुक्रिया। हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। इसरो ने कहा कि हमें प्रेरित करने के लिये शुक्रिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़