दूल्हा दुल्हन ने स्टेज से की हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दूल्हे ने मंच से दो फायर किए। जिसके बाद उनसे दूल्हन के हाथ में रायफल पकड़ा दी। दुल्हन भी कहां कम थी और उसने भी स्टाइलिश अंदाज में दूल्हे से बंदूक लेकर हर्ष फायर कर दिया। जिसके बाद लोग तालियां और सीटियां बजाते नजर आए।
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हर्ष फायर का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में हर्ष फायर करने वाले खुद दूल्हा- दुल्हन हैं। शादी समारोह में वर माला के दौरान दुल्हन ने लाइसेंसी रायफल से गोली चलाई। स्टेज पर बाराती ने दूल्हे के हाथ में रायफल पकड़ाई।
वहीं दूल्हे ने मंच से दो फायर किए। जिसके बाद उनसे दूल्हन के हाथ में रायफल पकड़ा दी। दुल्हन भी कहां कम थी और उसने भी स्टाइलिश अंदाज में दूल्हे से बंदूक लेकर हर्ष फायर कर दिया। जिसके बाद लोग तालियां और सीटियां बजाते नजर आए।
इसे भी पढ़ें:टीकमगढ़ के पपोरा में 400 से अधिक गायों की मौत, जंगल में फेंके गए शव
दरअसल शादी का ये अनोखा हर्ष फायर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी समारोह का हथियार चलाने का वीडियो आते ही ग्वालियर पुलिस एक्टिव हो गई है। ग्वालियर पुलिस दूल्हे की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोले का मंदिर इलाके की शादी का है। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेने की तैयारी में है।
आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग में किसी के घायल नहीं होने पर भी फायरिंग करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है। हर्ष फायरिंग करने वालों पर शस्त्र (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 25 (9) के तहत केस दर्ज होता है।
इसे भी पढ़ें:भोज मुक्त विश्वविद्यालय में दिखी बाघ की चहलकदमी, CCTV में कैद हुई तस्वीरे
गृह मंत्रालय ने हर्ष फायरिंग करने वालों के लिए 2 साल की सजा और 1 लाख तक का जुर्माना तक का प्रावधान रखा है। आर्म्स एक्ट 1959 में बदलाव कर हर्ष फायरिंग के खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है। सार्वजनिक समारोह, धार्मिक स्थल, शादी की पार्टियों और दूसरे मौकों पर हर्ष फायरिंग करने पर सख्त सजा मिल सकती है।
अन्य न्यूज़















