IPL 2026: जोश हेजलवुड के खेलने पर अभी संस्पेंस, मेडिकल टीम की अनुमति का इंतजार

Josh Hazlewood
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 13 2026 4:36PM

जोश हेजलवुड अभी भी अपने हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोट के कारण फिजियो की देखरेख में हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह आईपीएल 2026 के लिए फिट हो जाएंगे। हालांकि, अभी रिपोर्ट के अनुसार हेजलवुड अभी भी मेडिकल टीम से अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी भी अपने हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोट के कारण फिजियो की देखरेख में हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह आईपीएल 2026 के लिए फिट हो जाएंगे। हालांकि, अभी रिपोर्ट के अनुसार हेजलवुड अभी भी मेडिकल टीम से अनुमति का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही आरसीबी का ये खिलाड़ी आईपीएल के 19वें सीजन के लिए उपलब्ध हो पाएगा। 

मामले से जुड़े सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा कि, वह अभी भी फिजियो की देखरेख में हैं और आईपीएल में उनकी भागदारी इस बात पर निर्भर करेगी कि उन्हें मेडिकल क्लियरेंस मिलती है या नहीं। अभी काफी समय है, लेकिन फिलहाल ये वेट एंड वॉच की स्थिति है। हेजलवुड का आईपीएल रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने 39 मैचों में 57 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 20.98 और इकॉनमी रेट 8.27 रहा है। 

पिछले आईपीएल सीजन में हेजलवुड आरसीबी के स्टार गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लिए थे। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, नवंबर में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय लगी चोट के कारण वह एशेज सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें पूरी एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़