सामूहिक विवाह के आयोजन में 3915 श्रमिक वर वधुओं ने लिए सात फेरे, सीएम योगी भी आशीर्वाद देने पहुंचे अयोध्या

The bride and groom took seven rounds in organizing a mass marriage
सत्य प्रकाश । Nov 26 2021 10:36PM

राम नगरी अयोध्या में पहली बार श्रम विभाग के द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक विवाह समारोह, पांच जनपदों से अयोध्या पहुंचे हजारों श्रमिक, सीएम योगी ने कहा आज सरकार को मिली सबसे बड़ी उपलब्धि।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश श्रम विभाग एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं व वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम जीआईसी मैदान में आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अयोध्या मण्डल के जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकरनगर के 3915 जोड़ों का शादी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: भक्ति पथ मार्ग पर चल कर श्री रामलला का दर्शन करेंगे श्रद्धालु

अयोध्या में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में राजनीतिक भाषण से दूर दिखते नजर आए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज संविधान दिवस है। इस मौके पर श्रमिको को सम्मान देने के लिए संविधान दिया है। सरकार खुद खड़ी होकर कन्यादान कर रही है। इससे अच्छा पुण्य कार्य और क्या हो सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे श्रमिको को लाभ मिल रहा है। हर श्रमिक कन्या पोषण कर रहे हैं।कोरोना के दौरान 54 लाख श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया गया। 2 लाख रुपए सामाजिक सुरक्षा,5 लाख रुपये स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। इन श्रमिको के पसीने से राष्ट्र की आधारशिला रखी गई है। इनकी कन्याओं की शादी हो रही है। सब की बेटी अपनी बेटी मानकर सभी लोग सहयोग करें। 

इसे भी पढ़ें: राममंदिर की सुरक्षा पर डीजीपी ने किया मंथन, ट्रस्ट से कहा- श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर बढ़ाई जा सकती है दर्शन अवधि

आज अयोध्या मंडल में 3915 जोड़ों का विवाह हुआ है।पहले बाल विवाह दहेज प्रथा एक कुप्रथा थी दोनों को तिलांजलि दी जा रही है। 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार था अराजकता थी। लेकिन 2017 के बाद सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार मुक्त भयमुक्त प्रदेश हुआ है। गरीबों को शौचालय दिया। आवास दिया। 2 करोड़ 60 लाख लोगों को सरकार ने शौचालय बनवा कर दिया। जहां बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी वहां बिजली की आपूर्ति हो रही है। मिशन शक्ति के तहत बेटियां पुलिस व शिक्षक बन रही है और समाज को एक नई दिशा दे रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़