Delhi में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा, 20 ट्रेन देरी से चल रहीं

train
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार गिनती के शुरुआती तीन चरण के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है। वोटों की गिनती कुल 18 चरण में होनी हैं। पहले तीन चरण में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 14,946 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुरेन्द्रपाल सिंह को 14,316 वोट मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी 630 मतों से आगे चल रहे हैं। इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को मतदान हुआ था जब 81.38 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें भाजपा को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण सोमवार को दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन देरी से चल रही हैं और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारतीय रेलवे के अनुसार, मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन देरी से चल रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़