बदमाशों ने महिला समेत 3 लोगों पर धारदार हथियारों से किया हमला, फरियादी को ही बना दिया पुलिस ने आरोपी

Bhopal crime scene
सुयश भट्ट । Feb 2 2022 12:01PM

इस हादस में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। इसकी जानकारी फरियादी ने कमला नगर थाने को दी। आरोपियों को पकड़ने की बजाय उल्टा फरियादी पक्ष पर ही लड़ाई का मुकदमा कायम कर दिया।

भोपाल। अक्सर विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में है। राजधानी भोपाल में बदमाशों ने महिला समेत 3 लोगों पर पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में जिस फरियादी ने इसकी शिकायत की दबाव बढ़ने पर उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी का है। 

इसे भी पढ़ें:एमपी में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 6 की मौत, भोपाल में 100 से ज्यादा बच्चे मिले संक्रमित 

दरअसल मंगलवार रात लगभग 10 बजे महिला हेमलता धनवार, कमलेश पाथरे एवं यस पाथरे खाना खाने के बाद कॉलोनी में टहल रहे थे। उसी दौरान बदमाश अमर ऊंटवाल, रानू ऊंटवाल और आकाश ऊंटवाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ तीनों के पास पहुंच गया। जिसके बाद सभी बदमाश पुरानी रंजिश को लेकर तीनों से बहस करने लगे।

इसे भी पढ़ें:पत्नी आजीवन संपत्ति की पूर्ण रूप से मालकिन नहीं हो सकती, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया आदेश 

वहीं तीनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने सभी पर चाकुओं और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हादस में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। इसकी जानकारी फरियादी ने कमला नगर थाने को दी। आरोपियों को पकड़ने की बजाय उल्टा फरियादी पक्ष पर ही लड़ाई का मुकदमा कायम कर दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़