सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाने वाले आज कर रहे MeToo-MeToo: पीएम मोदी
पीएम ने खाटू श्यामजी, तेजाजी, शाकम्बरी, कर्माबाई को नमन के साथ की। मोदी ने कहा कि 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस कहेगी की हमने 6 नहीं 600 बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
सीकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में चुनावी जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव के 4 चरणों में चारों खाने चित होने के बाद कांग्रेस ने नया पैंतरा चला है। कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के राज में भी 6-6 बार सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने कुछ पहले तीन सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा किया था।
इसे भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद आतंकवाद पर तीसरी स्ट्राइक: मोदी
इससे पहले जनसभा में संबोधन की शुरुआत पीएम ने खाटू श्यामजी, तेजाजी, शाकम्बरी, कर्माबाई को नमन के साथ की। मोदी ने कहा कि 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस कहेगी की हमने 6 नहीं 600 बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। झूठे लोगों को क्या, जब सर्जिकल स्ट्राइक को वीडियो गेम की तरह समझ रहा है तो क्या फर्क पड़ता है 3 हो, 6 हो या 600 सर्जिकल स्ट्राइक। सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाने वाले भी आज मीटू-मीटू कर रहे हैं।
एसी कमरों में बैठकर कागज में सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ही कर सकती है। पहले उन्होंने कहा कि हमने 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की, कल कहा कि हमने 6 बार की। अब कुछ दिन में कह देंगे कि हमने हर रोज स्ट्राइक की: पीएम मोदी https://t.co/ZlmwdbJrM5 #ModiJahanVikasWahan pic.twitter.com/K2PWgQ3NXE
— BJP LIVE (@BJPLive) May 3, 2019
अन्य न्यूज़