जब लूडो बन गया था लोगों का फेवरेट Game! ये वायरल ट्रेंड लॉकडाउन के दौरान लोगों को रखता था व्यस्त

Covid-19 lockdown
निधि अविनाश । Mar 20 2021 11:25PM

वायरल फोटो चैलेंज से लेकर बैकिंग तक, डालगोना कॉफी से लेकर शाम को महाभारत और रामायण के शो को देखना लॉकडाउन के समय काफी मनोरंजक रहा। तो आइये आज थोड़ा पीछे चलते है और लॉकडाउन के उन दिनों को याद करते है जिसे अब एक साल पूरे होने जा रहे है।

भारत को कोविड -19 लॉकडाउन के 23 मार्च से शुरू होने के बाद एक साल पूरा हो जाएगा। भले ही ज्यादातर लोग शुरुआत में इस लॉकडाउन को काफी हल्के में लेकर चल रहे थे, लेकिन जल्द ही कड़ी चेतावनी और नियमों के बाद लोगों ने इसे गंभीर तरीके से लेना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि इस लॉकडाउन ने परिवारों को एक साथ जोड़कर रखा तो कई मजदुरों ने अपने परिवारों तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी। किसी के लिए यह लॉकडाउन आरामदायक घर में परिवार के साथ मना तो किसी का परिवार से अलग, किसी अलग देश में फंसे रहने के कारण एक मुसीबत ही लेकर आया। जब पीएम मोदी ने लाइव आकर देश की जनता को संबोधित किया और लोगों से घरों में रहने की अपील की तब आम जनता के लिए काफी मुश्किलें तो बढ़ी लेकिन लोगों ने अपने मनोरंजन का रास्ता भी साथ ही साथ खोज लिया।

थाली बजाने से लेकर दीये लगाने तक का सफर आम जनता के लिए काफी रोचक रहा। जब पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आम जनता को थाली बजाने के लिए कहा तब सेलिब्रिटिज के घर से लेकर आम लोगों के घरों से शंख समेत थाली बजाने की आवाज गूंजी। वहीं कोरोना महामारी जैसे अंधकार को खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने देश की जनता को दीये जलाने के निर्देश भी दिए। कोरोना के खिलाफ भारत की इस लड़ाई का दुनिया के कई नेताओं ने भी प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन तो महज एक विकल्प है, लोगों को खुद से दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

वायरल फोटो चैलेंज से लेकर बैकिंग तक, डालगोना कॉफी से लेकर शाम को महाभारत और रामायण के शो को देखना लॉकडाउन के समय काफी मनोरंजक रहा। तो आइये आज थोड़ा पीछे चलते है और लॉकडाउन के उन दिनों को याद करते है जिसे अब एक साल पूरे होने जा रहे है।

जब महाभारत और रामायण के प्रसारण की धुन हर घर में गूंजी!

जब लॉकडाउन लगा तब लोगों के मनोरंजन और मानसिक स्वास्थय के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामायण और महाभारत के प्रसारण को दोबारा चालू करने का एलान किया।  पहले जब महाभारत और रामायण का प्रसारण हुआ था तब इसे देखने के लिए  बिना किसी लॉकडाउन के रातों को सन्नाटा पसर जाता था, ऐसा ही कुछ साल 2020 के मार्च महीने में हुआ। कोविड-19 के प्रकोप के चलते सड़को पर सन्नाटा तो पसरा लेकिन इस शो ने बच्चों से लेकर बुढ़ों तक को एक कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि रामायण-महाभारत की TRP ने लॉकडाउन के समय बादशाहत कायम की थी।  रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन में सबसे ज्यादा देखने वाला शो शक्तिमान बना।

डालगोना कॉफ़ी और बेंकिग

लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट पर सबसे पॉपलर ट्रेंड में से एक, डालगोना कॉफी पूरे सोशल मीडिया पर छाया। इस ट्रेंड ने न केवल बड़े बल्कि छोटे बच्चों को भी लॉकडाउन में व्यस्त कर दिया। आपको बता दें कि लॉकडाउन में यह सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली चीज बनी, क्योंकि इसे हर दूसरे दिन बनाया जाने लगा और सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा पोस्ट और शेयर भी किया गया। वहीं एक ऐसी एक्ट्विटी जिसने लॉकडाउन और महामारी के दौरान लोगों को काफी व्यस्त रखा तो वह था बेंकिग। बेकिंग इसलिए सबसे ज्यादा ट्रेंड किया क्योंकि स्ट्रीट फूड चालू नहीं थे और पिज्जा, मोमोज़ और गोल-गप्पे जैसी टेस्टी फूड की लोगों को लत बनी हुई थी और इसी लत ने लोगों को बेकिंग में अपना टेलेंट दिखाने पर मजबूर कर दिया। दिलचस्प बात तो यह है कि इस लॉकडाउन में भी लोगों को कभी बाहर के स्ट्रीट फूड की याद नहीं आई और सोशल मीडिया पर अपने कौशल दिखाने से भी नहीं कतराते थे।

 

इंस्टाग्राम पर बीता लोगों का सबसे ज्यादा समय

लॉकडाउन ने पहले की तुलना में बहुत सारे लोगों को सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने पर मजबूर कर दिया।आपको बता दें कि बिंगो का ट्रेंड इंस्टाग्राम पर हुआ ,इस ट्रेंड में आपको अपने दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों के साथ हुए शर्मनाक अनुभवों से लेकर आपके द्वारा पढ़ी गई किताबों का चयन करने तक को सोशल मीडिया पर शेयर करना होता था।

 

लूडो

लॉकडाउन के दौरान लूडो गेम सुर्खियों में था। लोगों को इसे खेलने के लिए एक ही जगह पर होना जरूरी नहीं था। कैसे? इसके लिए आपको डिजिटल को धन्यवाद कहना चाहिए। जी हां, लूडो में प्लेयर अपने घर में बैठ कर दुनिया के किसी भी हिस्से के प्लेयर के साथ जुड़कर लूडो खेल सकता हैं। लॉकडाउन के दौरान यह गेम सबसे ज्यादा खेला गया, परिवारों से लेकर अलग-अलग शहरों में रहने वाले दोस्तों तक, लगभग हर कोई अपने घरों में आराम से बैठ कर इस गेम को खेलकर आनंद लेता था।

वर्चुअल ऐप

भले ही लोग घर थे, लेकिन उन्होंने अपने आपको समाजीकरण होने से नहीं रोका। अपने प्रियजनों के चेहरे को देखना - विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो अकेले रह रहे थे, उनके लिए इंटरनेट जैसे वरदान बन गया था। अपने परिवारों से दूर रह रहे कई परिवार वर्चुअल ऐप के जरिए अपने परिवारों के चेहरे देख खुश हुए। न केवल वीडियो कॉल बल्कि जन्मदिनसांस्कृतिक कार्यक्रम और यहां तक कि शादियां भी वीडियो एप के जरिए होने लगे। 

वर्क फॉर्म होम

कोरोना महामारी के कारण कई लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी, लेकिन कई लोग भाग्यशाली भी रहे जिनकी नौकरी इस महामारी के बीच भी बची रही। जब लॉकडाउन लगा तो नौकरी जाने की टेंशन भी बढ़ी लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में भाग्यशाली रहे हर एक लोगों को अपने संस्था का शुक्रगुजार करना चाहिए जिन्होंने ऐसे कठिन समय में भी अपने कर्मचारियों पर भरोसा किया और मुश्किल वक्त में भी हर महीने की सैलरी ने हर एक लोगों के चेहरे पर मुस्कान बढ़ाई। आपको बता दें कि केवल महामारी के कारण ही वर्क फॉर्म होम कल्चर ट्रेंड में आया। बता दें कि कई बड़ी संस्था ने लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद वर्क फ्रॉम अपनाया हुआ है जेसे IT सेक्टर, अमेजन। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़