Himachal Pradesh में सतलुज नदी में ट्रक गिरने से तीन लोगों के मरने की आशंका

truck falls
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

बुधवार रात की इस घटना में एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में चार लोग सवार थे और सभी जानी गांव के निवासी थे। ट्रक निचार इलाके में जानी लिंक रोड से नदी में गिर गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक पिकअप ट्रक के सड़क से फिसलकर सतलुज नदी में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों के मरने की आशंका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात की इस घटना में एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में चार लोग सवार थे और सभी जानी गांव के निवासी थे। ट्रक निचार इलाके में जानी लिंक रोड से नदी में गिर गया।

इसे भी पढ़ें: Parliament | संसद में नारेबाजी-हंगामा नहीं करेगा विपक्ष! Nitin Gadkari जैसे मंत्रियों को देगा बोलने का मौका, लेकिन मणिपुर पर चुप नहीं रहेगा: सूत्र

उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक जीवन सिंह, उसकी पत्नी चंपा देवी और अन्य महिला अनिता कुमार नदी में बह गए जबकि वाहन के गिरते समय राजकुमारी उससे नीचे गिर गई और पर्वतीय क्षेत्र में फंस गई। उन्होंने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़