भाजपा शासित त्रिपुरा में हिंसा की परंपरा नहीं चलने दी जाएगी: बिप्लब देब

tradition-of-violence-will-not-be-allowed-in-bjp-ruled-tripura-biplab-deb-says

देब ने मंगलवार रात अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, राज्य में राजनीतिक हिंसा की पुरानी परंपरा रही है। हम चाहते हैं कि यह बंद हो। इन्हें रोकना अकेले प्रशासन के बस में नहीं है। अगर सभी पार्टियां आगे आती हैं, तो ही इस खतरे को रोका जा सकता है। मैं सभी राजनीतिक दलों से हिंसा को रोकने में सहयोग की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक बदले की भावना में यकीन नहीं रखती।

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने राज्य के सभी राजनीतिक दलों से हिंसा रोकने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, चाहे उनकी राजनीतिक पहचान कुछ भी हो। देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से राज्य में हिंसा के 186 मामले दर्ज किये गए हैं लेकिन राजनीतिक हत्या की कोई खबर नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में भाजपा के लिये मतदान नहीं करने वालों पर हुए हिंसक हमले: कांग्रेस

देब ने मंगलवार रात अपने आवास पर पत्रकारों से कहा,  राज्य में राजनीतिक हिंसा की पुरानी परंपरा रही है। हम चाहते हैं कि यह बंद हो। इन्हें रोकना अकेले प्रशासन के बस में नहीं है। अगर सभी पार्टियां आगे आती हैं, तो ही इस खतरे को रोका जा सकता है। मैं सभी राजनीतिक दलों से हिंसा को रोकने में सहयोग की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक बदले की भावना में यकीन नहीं रखती। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के दावों से गढ़ी गयी धारणाओं को तोड़ने में नाकाम रहा विपक्ष: येचुरी

भारतीय जनता पार्टी भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बिप्लब ने कहा,  हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, चाहे उनकी राजनीतिक पहचान कुछ भी हो और मैं यह भी देखना चाहूंगा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा में शामिल न हो। 

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़