मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात अधिक समय तक ना रोका जाए : धामी

Traffic

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात रोके जाने से लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि काफिले के लिए यातायात को बहुत देर तक ना रोका जाए।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात रोके जाने से लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि काफिले के लिए यातायात को बहुत देर तक ना रोका जाए।

इसे भी पढ़ें: केआरके-सलमान मानहानि विवाद: अदालत ने कमाल खान की याचिका पर सलमान खान से मांगा जवाब

यहां जारी निर्देशों में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से यह सुनश्चित करने को कहा है कि कार्यक्रमों में आते—जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलंब ना हो और यातायात अधिक समय तक ना रोका जाय। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करने को भी कहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़