त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष का माकपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

[email protected] । Oct 15 2016 4:15PM

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने आरोप लगाया है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने उनके किराये के आवास में उन पर कथित हमला किया जिसके बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अगरतला। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने आरोप लगाया है कि सत्तारुढ़ माकपा कार्यकर्ताओं ने उनके किराये के आवास में उन पर कथित हमला किया जिसके बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिमी अगरतला पुलिस थाने के ड्यूटी अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय क्लब के सदस्य देर रात दुर्गा मूर्ति का विसर्जन कर जब ट्रक से लौट रहे थे तभी उन्होंने देब के स्थानीय कृष्णा नगर स्थित घर के सामने खड़ी उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर में वाहन थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि देब ने आरोप लगाया कि युवक माकपा कार्यकर्ता थे और वाहन से टक्कर मारने के बाद उन्होंने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनके निजी सुरक्षा अधिकारी के साथ हाथापाई की जिसने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवा में दो राउंड गोलियां चलायीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़