कॉपी-पेस्ट में भी माहिर हैं बिप्लब देब, शिवराज का बधाई संदेश कर लिया कॉपी

Tripura CM biplab deb copied Shivraj singh tweet

देब वैसे तो विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन आज वह एक नये विवाद में भी पड़ गये। दरअसल कर्नाटक में भाजपा नेता येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो भाजपा नेताओं की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब वैसे तो विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन आज वह एक नये विवाद में भी पड़ गये। दरअसल कर्नाटक में भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो भाजपा नेताओं की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को बधाई दे रहे हैं और उनके नेतृत्व की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बिप्लब देव ने भी ऐसा किया लेकिन बधाई देते हुए वह एक बड़ी गलती कर गये।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने येदियुरप्पा को ट्वीटर पर जो बधाई संदेश दिया था उसे बिप्लब या उनकी सोशल मीडिया टीम ने पूरा का पूरा कॉपी कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दिया। बाद में शायद इस कॉपी पेस्ट गलती का आभास हुआ तो बिप्लब के ट्वीटर हैंडल से पुराना संदेश डिलीट कर नया संदेश डाला गया। इस दूसरे संदेश में शिवराज सिंह चौहान के बधाई संदेश का पूरा मैटर कॉपी करने की बजाय कुछ ही मैटर का उपयोग किया गया है।

यहां सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया टीम आखिर किस तरह काम कर रही है। किसी अन्य की लिखित सामग्री को यदि मुख्यमंत्री कार्यालय ही कॉपी पेस्ट करने लगेगा तो इससे एक बड़ा सवाल उठना लाजिमी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़