Nagpur जिले के सावनेर में दो भाइयों ने Goods Train के आगे कूदकर आत्महत्या की

Prabhasakshi Image

महाराष्ट्र के Nagpur जिले में सावनेर थाना क्षेत्र के मंगांव गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह निरंजन लक्ष्मण फिरके और योगेश लक्ष्मण फिरके नामक दो भाइयों ने एक मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने सावनेर स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो भाइयों ने कथित तौर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे सावनेर थाना क्षेत्र के मंगांव गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि सावनेर निवासी निरंजन लक्ष्मण फिरके (40) और योगेश लक्ष्मण फिरके (37) नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चलने वाली एक मालगाड़ी के आगे कूद गए। अधिकारी के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना सावनेर स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंप दिए गए।

निरंजन फिरके के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि योगेश फिरके अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़