दिल्ली के विधायक देवेंद्र सहरावत और अनिल बाजपेयी अयोग्य करार
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने यह फैसला आप विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को अयोग्य करार देने के एक हफ्ते बाद दिया है।
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने गुरुवार को दल-बदल कानून के तहत आप के दो बागी विधायकों देवेंद्र सहरावत और अनिल बाजपेयी को अयोग्य करार दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। बाजपेयी और सहरावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था। गोयल ने यह फैसला आप विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को अयोग्य करार देने के एक हफ्ते बाद दिया है। मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के लिए प्रचार किया था। सहरावत बिजवासन से जबकि बाजपेयी गांधी नगर सीट से विधायक हैं।
इसे भी पढ़ें: अयोग्यता के खिलाफ HC पहुंचे आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा
इसके अतिरिक्त जब दोनों विधायकों ने भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था उस समय आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।
Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goel has disqualified MLAs Anil Bajpai and Devendra Sehrawat on grounds of defection. They had joined BJP from AAP earlier this year. pic.twitter.com/j1w12Ui0Ed
— ANI (@ANI) August 8, 2019
अन्य न्यूज़