Thiruvananthapuram में सड़क हादसे में दो बुजुर्ग बहनों की मौत, बाइक सवार भी घायल

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तिरुवल्लम बाईपास के पास सड़क पार करते समय एक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से दो बुजुर्ग बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूंथुरा पुलिस थाना अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तिरुवनंतपुरम, नौ अगस्त केरल के तिरुवनंतपुरम में तिरुवल्लम बाईपास के पास रविवार को सड़क पार कर रही दो बुजुर्ग महिलाओं को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं बहनें थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया और उसका यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पूंथुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़