जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार

terrorists

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों हाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों हाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आतंकवादियों की पहचान यासिर हुसैन एवं उस्मान कादिर के रूप में की गयी है।

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट की पांच बातें जो आपको जाननी चाहिए

ये दोनों डच्चन के रहने वाले थे और इन्हें कुछ हथियारों एवं गोला-बारूद के साथ तलाश अभियान के दौरान कलैनगसू इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ये दोनों पांच अगस्त से अपने घर से लापता हो गये थे और दो दिनों के बाद पता चला कि आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में दोनों शामिल हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पी चिदंबरम को गोवा के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया

अधिकारी ने बताया कि डच्चन पुलिस ने उनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान इलाके में अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़