दिल्ली कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा! शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, दो की मौत

दिल्ली कैंट में शनिवार तड़के एक मर्सिडीज कार के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त मर्सिडीज कार में कुल पांच लोग सवार थे।
दिल्ली कैंट में शनिवार तड़के एक मर्सिडीज कार के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त मर्सिडीज कार में कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी फरीदाबाद में एक शादी में शामिल होकर पालम लौट रहे थे।
इसे भी पढ़ें: शिवपाल बोले- 10 मार्च को भाजपा के सब लोग ठंडे हो जाएंगे, सपा गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें लाएगा
राहगीरों ने बताया कि तेज रफ्तार कार धौला कुआं से गुरुग्राम की ओर जा रही थी कि तभी एक ट्रक से जा टकराई। कार में सवार दो लड़कों, जिनकी पहचान अब विनोद कुमार और कृष्णा सोलंकी के रूप में हुई है, दुर्घटना में मारे गए। अन्य तीन - नितिन, जितेंद्र और करण भारद्वाज - को चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: कैट ने भारतीय बाजार को कुख्यात करार देने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को कैट ने लगाई फटकार
इस संबंध में दिल्ली छावनी पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टीमों को तैनात किया गया है और दुर्घटना के बाद मौके से भागे ट्रक की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Delhi | Two people died in a road accident involving a Mercedes car in Delhi Cantt area earlier today. Police is probing to ascertain the cause of the accident.
— ANI (@ANI) February 19, 2022
अन्य न्यूज़














