छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

Naxal
creative common

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों की एक ‘एक्शन टीम’ (जिसमें आमतौर पर चार-पांच कैडर होते हैं) ने अचानक दोनों पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फरार गए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह एक साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय की है जब पुलिसकर्मी जगरगुंडा गांव के बाजार में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों की एक ‘एक्शन टीम’ (जिसमें आमतौर पर चार-पांच कैडर होते हैं) ने अचानक दोनों पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फरार गए।

उन्होंने बताया कि वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुकमा ले जाया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़