Prayagraj में यमुना नदी में डूबने से दो किशोरियों की मृत्यु

drown
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

श्रेया और जागृति अपने छोटे भाई को तट पर खड़ा करके यमुना नदी में नहाने के लिए उतरीं लेकिन वे गहरे पानी में चली गईं जिससे डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।

प्रयागराज। जिले के लालापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को यमुना नदी में स्नान करने गई दो किशोरियों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लालापुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्रिका यादव ने बताया कि श्रेया उर्फ परी (16) और जागृति (16) चचेरी बहनें थीं और ये दिल्ली से अपने गांव आई थीं। सोमवार को दिन में अपने छोटे भाई को लेकर वे यमुना नदी में स्नान करने गई थीं।

इसे भी पढ़ें: 'मैडम' के लिए कांग्रेस ने बदल दिया था देश का कानून? जानें क्या था पूरा मामला

उन्होंने बताया कि श्रेया और जागृति अपने छोटे भाई को तट पर खड़ा करके यमुना नदी में नहाने के लिए उतरीं लेकिन वे गहरे पानी में चली गईं जिससे डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। दोनों के शवों को नदी से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़