उत्तर-पूर्व में काम कर रहे दो आईएस PMO में नियुक्त

[email protected] । Jan 27 2017 4:40PM

उत्तर-पूर्व में काम कर रहे दो आईएस अधिकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया है। यह आदेश कार्मिक मंत्रालय ने आज जारी किया है।

उत्तर-पूर्व में काम कर रहे दो आईएस अधिकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया है। यह आदेश कार्मिक मंत्रालय ने आज जारी किया है। अधिकारी विनय कुमार मंत्री और ऐश्वर्या सिंह क्रमश: असम और मेघालय एवं सिक्किम कैडर के हैं।

आदेश में कहा गया है कि मंत्री की नियुक्ति उप सचिव जबकि सिंह अवर सचिव के तौर पर हुई है। मंत्री, 2007 बैच के आईएस अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं सिंह 2008 बैच की अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश से आती हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय में पांच उप सचिव और आठ अवर सचिव पहले से ही काम कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़