Shiv Sena UBT vs Shinde: उद्धव गुट पहुंचा Supreme Court, स्पीकर के विलय वाले फैसले को दी चुनौती

Uddhav
ANI
अभिनय आकाश । Jul 21 2026 1:07PM

कामत ने बेंच से गुज़ारिश की कि इस याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को लिस्ट किया जाए। CJI ने कहा कि हम देखेंगे। कामत ने बेंच को बताया कि 18 जुलाई को स्पीकर ने शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंज़ूरी दी थी। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने (छह सांसदों के) विलय को मान्यता दे दी है।' उन्होंने आगे कहा कि यह एक राष्ट्रीय घटना बन गई है क्योंकि सांसद अब उन लोगों के साथ मिल रहे हैं जिनके खिलाफ उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

शिवसेना (UBT) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस फ़ैसले को चुनौती दी, जिसमें उन्होंने पार्टी के छह सांसदों के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंज़ूरी दी थी। शिवसेना (UBT) की ओर से सीनियर वकील देवदत्त कामत ने चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच के सामने यह मामला रखा। कामत ने बेंच से गुज़ारिश की कि इस याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को लिस्ट किया जाए। CJI ने कहा कि हम देखेंगे। कामत ने बेंच को बताया कि 18 जुलाई को स्पीकर ने शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंज़ूरी दी थी। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने (छह सांसदों के) विलय को मान्यता दे दी है।" उन्होंने आगे कहा कि यह एक राष्ट्रीय घटना बन गई है क्योंकि सांसद अब उन लोगों के साथ मिल रहे हैं जिनके खिलाफ उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: Kiren Rijiju का दावा, विपक्ष का walkout सिर्फ 'सांकेतिक' था, सरकार चाहती है संसद में सार्थक चर्चा

संजय राउत ने इस कदम को लोकतंत्र का बलात्कार और हत्या बताया

मानसून सत्र से पहले, 18 जुलाई को ओम बिरला ने शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंज़ूरी दे दी। इस बीच, उद्धव ठाकरे के गुट के संजय राउत ने रविवार को कहा कि यह कदम लोकतंत्र का बलात्कार और हत्या है। राउत ने बिना किसी का नाम लिए कहा जो सांसद 'जलती हुई मशाल' (शिवसेना (UBT) का चुनाव चिह्न) के निशान पर चुने गए थे, उन्हें खरीद लिया गया। यह लोकतंत्र का बलात्कार और हत्या है और यह एक गंभीर अपराध है। ये लोग सीरियल किलर और बलात्कारी हैं। राउत ने सवाल किया कि जब संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विभाजन या विलय की अनुमति नहीं है, तो स्पीकर ने इसकी इजाज़त कैसे दी। 

इसे भी पढ़ें: Amarnath-Vaishno Devi और शिव खोड़ी यात्रा दूसरे दिन भी रुकी, Rain-बाढ़ से 12 मौतें, IMD अलर्ट

संजय राउत ने वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर केंद्र की आलोचना की

पत्रकारों से बात करते हुए, राउत ने शनिवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के लिए केंद्र की आलोचना की। दिल्ली पुलिस वांगचुक को उनकी भूख हड़ताल के 21वें दिन ज़बरदस्ती सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। वे 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल CJP के नेतृत्व में NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और इस विवाद से जुड़े छात्रों की कथित मौतों के विरोध में की जा रही है। राउत ने कहा कि लोकतंत्र में हर तरह के विरोध की इजाज़त है। उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रास्ता चुना था और अंग्रेज़ों को बातचीत शुरू करने के लिए मजबूर किया था। लेकिन जब वांगचुक उपवास करते हैं, तो सरकार कोई बातचीत नहीं करती, बल्कि उन्हें विरोध स्थल से घसीटकर ले जाती है। वे (वांगचुक को अस्पताल ले जाने के लिए) स्ट्रेचर तक नहीं लाए। उन्होंने उन पर उपवास तोड़ने का दबाव डाला और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़